शासन के निर्देश पर जिले में पांच सितंबर से खाद्यान्न का वितरण शुरू हुुआ। पहले दिन 27,576 कार्डधारकों को खाद्यान्न का वितरण किया गया। डीएम ने खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता के लिए नोडल अधिकारी नामित किए हैं।
इन नोडल अधिकारियों की निगरानी में खाद्यान्न का वितरण किया गया। कार्डधारकों को कैरी बैग में रखकर खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया। जिला आपूर्ति अधिकारी एसपी शाक्य ने बताया कि सभी राशन डीलरों को कोरोना के नियमों के अनुसार खाद्यान्न का वितरण किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। संवाद