कस्बा के रामलीला मैदान पर अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष मुरसान रजनीश कुशवाहा ने जरूरतमंद लोगों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि अभी कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में लोग मास्क पहनना नहीं छोड़ें। सैनिटाइजर से हाथ धोते रहें और सामाजिक दूरी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन लगवा ली है, वह भी इसका ध्यान रखें। किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। सावधानी से ही कोरोना से जंग जीती जा सकती है।