फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : थाने आने वाले परेशान लोगों को मिले राहत : आईजी

विज्ञापन
हाथरस : कोतवाली हाथरस जंक्शन का निरीक्षण करते आईजी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ जोन पीयूष मोर्डिया ने शनिवार को जिले में कानून-व्यवस्था का हाल जाना। उन्होंने पुलिस कार्यालय में सभी थाना प्रभारियों और जिलेभर के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने थाने आने वाले पीड़ितों की सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई करने पर जोर दिया। दोपहर को पत्रकाराें से बातचीत में उन्होंने सासनी क्षेत्र के गांव में हुई किसान की हत्या के मामले का जल्द खुलासा करने की बात कही।
आईजी शनिवार की सुबह पुलिस लाइन पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। दोपहर को एसपी दफ्तर परिसर के सभागार में जिले के थाना प्रभारियों व क्षेत्राधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अपराध नियंत्रण और पीड़ितों को न्याय दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी व्यक्ति थाने आए तो वह संतुष्ट होकर राहत महसूस करते हुए ही वापस जाना चाहिए। थाना प्रभारियों व क्षेत्राधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद आईजी ने पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आगामी ग्राम पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस अधीक्षक को संदिग्ध लोगों को पहले ही पाबंद कराए जाने के निर्देश दिए, ताकि चुनाव के दौरान ऐसे लोग कोई व्यवधान पैदा न कर सकें। एक सवाल के जवाब में आईजी ने कहा कि सासनी क्षेत्र केे घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। जिस मुख्य आरोपी की तलाश है, वह भी पुलिस की पकड़ में बहुत जल्द होगा। इस मौके पर एसपी विनीत जायसवाल, एएसपी प्रकाश कुमार, सीओ सदर रुचि गुप्ता मौजूद थीं। इसके बाद आईजी कोतवाली हाथरस जंक्शन पहुंचे। उन्होंने कोतवाली का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें