फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : समस्याओं पर की चर्चा, चुनाव अधिकारियों का सम्मान

विज्ञापन
हाथरस : रेवेन्यू बार एसोसिएशन की बैठक में शामिल अधिवक्ता। विज्ञप्ति - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रेवेन्यू बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष जवाहरलाल पिप्पल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चुनाव अधिकारियों को सम्मानित किया गया। अधिवक्ताओं की समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
बैठक में राजेंद्र प्रसाद शर्मा, राजपाल सिंह पूनियां, सत्यप्रकाश वर्मा, सुरेशचंद्र शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। चुनाव अधिकारियों द्वारा निर्विरोध चुनाव कराने के संबंध में बधाई दी गई। इसके अलावा वर्ष 2022 की कार्यकारिणी की सूची बनाकर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को प्रेषित की गई। साथ ही अधिवक्ताओं द्वारा अपनी-अपनी समस्या के संबंध में अवगत कराया। इसमें सर्वाधिक शिकायतें आरसी नौ, अविवादित दाखिल-खारिज पत्रावली व धारा 24 की मेढ़बंदी रिपोर्ट न आने के संबंध में की गई। इसके लिए अध्यक्ष द्वारा उपजिलाधिकारी सदर को लिखित में सभी समस्याओं के समाधान के लिए पत्र भेजा गया। साथ ही 10 दिन के अंदर समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि बार के सचिव सुदर्शन शर्मा के पत्र के बिना किसी भी प्रकार की कोई भी हड़ताल या न्यायिक प्रक्रिया में व्यवधान पैदा नहीं किया जाएगा। यदि कोई फर्जी रूप से पत्र प्रेषित करता है तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। नवीन कार्यकारिणी में सभी स्टांप विक्रेताओं को अपनी बार की सामग्री विक्रय के लिए भी निर्देशित किया गया। बैठक में अवधेश शर्मा, उमेश शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, पवन शर्मा, प्रेम सिंह, रूपकिशोर, अतुल शर्मा, बच्चू सिंह, कालीचरण उपाध्याय, सुरेशचंद्र शर्मा, रमेशचंद्र शर्मा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें