हाथरस: पीएम गरीब कल्याण योजना की शुरुआत के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखते लोग।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के सीएससी पर पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम गरीब कल्याण योजना के शुभारंभ का सीधा प्रसारण दिखाया गया। जिले के कुल 320 केंद्रों से करीब 2000 लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया।
ग्रामीण भारत में अपने गांव वापस पहुंचे कामगारों /प्रवासी मजदूरों को अपने गांव में ही रोजगार मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का डिजिटल माध्यम से शुभारंभ किया गया, जिसका सीधा प्रसारण सूचना और तकनीकी मंत्रालय के कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से देश के ग्रामीण नागरिकों के मध्य किया गया। जिले के कुल 320 केंद्रों से करीब 2000 नागरिकों ने कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा।
कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को कोरोना महामारी के काल में विभिन्न प्रकार के आवश्यक सेवा सहयोग डिजिटल माध्यम से प्रदान की जा रही है। जिला प्रबंधक प्रदीप सिंह ने बताया कि इन प्रवासी मजदूरों को ध्यान में रखते हुए सीएससी के माध्यम से विभिन्न प्रकार के कौशल विकास समेत अन्य ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने के साथ साथ ग्रामीण नौकरी वेबसाइट के माध्यम से इनका पंजीकरण कर इन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार प्राप्त करने में सहयोग भी किया जा रहा है। वही अपना स्वरोजगार के इच्छुक कामगारों को एमएसएमई योजना अंतर्गत पंजीकरण कराकर इनके लिए ऋण लिए जाने में मदद कर रहे है। साथ ही श्रमिकों के सरकारी लाभार्थी योजना का लाभ लिए जाने के लिए आवश्यक श्रमिक पंजीकरण भी इन्ही कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से किया जा रहा है।