फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: हॉटस्पाट एरिया में कई स्थानों पर लोगों ने हटाई बैरिकेडिंग

विज्ञापन
हाथरस: बैनीगंज बाजार में आवाजाही के लिए हटाई गई बैरिकेडिंग। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नये हॉटस्पॉट एरिया में जहां सन्नाटा छाया रहा, वहीं शहर के पुराने हॉटस्पॉट इलाकों में लोगों की आवाजाही देखी गई। कई स्थानों पर लोगों ने बैरिकेडिंग हटा दी। बाजार बंद होने से लोग परेशान भी दिखे। इधर, हॉटस्पॉट इलाकों को छोड़कर काफी भीड़ उमड़ी तो कई स्थानों पर जाम के हालात भी दिखे।
शहर के ज्यादातार हिस्सा हॉटस्पॉट में है। औद्योगिक क्षेत्र सहित कई नए हॉटस्पॉट भी बनाए गए हैं। वहां हालांकि अभी पुलिस ने बैरिकेडिंग नहीं कराई है, लेकिन वहां भी सन्नाटा पसरा रहा। इसके अलावा आशीर्वाद धाम कॉलोनी सहित अन्य नए हॉटस्पॉट इलाकों में यही हालात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ हॉटस्पॉट इलाकों में लोगों की काफी आवाजाही हुई। इन स्थानों पर लोगों ने बैरिकेडिंग भी हटा दी। हॉटस्पॉट इलाकों को छोड़कर अन्य स्थानों पर भीड़ दिखी। कुछ स्थानों पर जाम भी लगा। इस दौरान लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। काफी लोग बिना मास्क के भी दिखाई दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें