फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बस में डीजल खत्म, यात्रियों को लगानी पड़ी दौड़

विज्ञापन
हाथरस : डीजल खत्म होने पर बस को धक्का लगाते यात्री। संवाद - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ/सादाबाद।
विज्ञापन

राजस्थान रोडवेज की बस का डीजल मंगलवार की सुबह खत्म हो गया। जिससे यात्रियों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने धक्का मारकर बस को पेट्रोल पंप तक पहुंचाया।
धौलपुर डिपो की बस अलीगढ़ से आगरा के रास्ते धौलपुर के लिए रवाना हुई थी। बस में दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। सादाबाद बस स्टैंड के निकट बस का डीजल खत्म हो गया। मजबूर होकर चालक को बस करवन नदी पुल पर रोकनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक परिचालक ने डीजल की उपलब्धता को लेकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की। पंप से डीजल आने का भी प्रयास भी किया गया लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद परिचालक यात्रियों के सहयोग से बस को धक्का मारकर करीब 600 मीटर दूर पंप तक ले गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें