फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: डीआई ने कई दुकानों से लिए सैनिटाइजर के सैंपल, जांच को भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते सैनिटाइजर की खपत और बिक्री बहुत बढ़ गई है। इसकी क्वालिटी चेक करने के लिए औषधि निरीक्षक ने कई दुकानों पर सैनिटाइजर की सैंपलिंग की। इससे वहां खलबली मच गई।
कोरोना महामारी की शुरुआत के साथ ही सैनिटाइजर लोगों की सबसे आवश्यक चीजों में शुमार हो गया है। संक्रमण से पहले बहुत कम लोग सैनिटाइजर का प्रयोग करते थे, लेकिन संक्रमण के बाद से सैनिटाइजर हर नागरिक की जरूरत बन गया है। जरूरत पड़ने पर इसकी खपत को देखते हुए इसमें मिलावट की भी शिकायतें मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको देखते हुए बृहस्पतिवार को ड्रग इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बाजार में बिकने वाले सैनिटाइजर की गुणवत्ता परखने के लिए उनकी सैंपलिंग की। डीआई दीपक कुमार ने बताया कि आज सैनिटाइजर हर व्यक्ति की जरूरत बन गया है। ऐसे में लोगों तक पहुंचने वाला सैनिटाइजर किस क्वालिटी का है। गुणवत्ता परक है या नहीं, यह चेक करने के लिए सैंपलिंग की गई है। उन्होंने बताया कि यह सैंपल लखनऊ भेजे जा रहे हैं। वहां से जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें