फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : वाराही देवी मंदिर पर लगा भक्तों का मेला

विज्ञापन
हाथरस : वाराही देवी मंदिर पर मुर्गे से उतारा करता युवक। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुरसान गेट स्थित वाराही देवी मंदिर में दुर्गा सप्तमी के मौके पर शुक्रवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से लोग देवी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर में पहुंचने लगे। मंदिर में पिछले 200 वर्षों से नवरात्र की सप्तमी को यह मेला लगता आ रहा है। श्रद्धालुओं ने पूजन सामग्री से देवी की पूजा की और बच्चों को बुरी नजर और बीमारियों से बचाने के लिए उनका उतारा कराया।
मंदिर में इस दिन निकट के गांव आरके से लोग हर बार पूजा पाठ के लिए आते हैं, इसलिए मेले को आरकी भराई भी कहते हैं। हजारों की संख्या में लोग यहां आकर देवी की स्तुति करते हैं। इस मान्यता है कि जो भी यहां सच्चे श्रद्धाभाव से देवी की भक्ति करता है, उसकी समस्या दूर हो जाती हैं। भक्तों की मुरादें पूरी होती हैं। रोग, शोक और संताप दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं यहां अपने बच्चों का मुर्गे से उतारा कराती हैं। महंत भी बच्चों का झाड़ा लगाते हैं। ऐसा करने से बच्चों को रोगों से मुक्ति मिल जाती है। देवी की कृपा उन पर हमेशा बनी रहती है। दूर-दूराज से भक्त इस मंदिर में पहुंचकर मनौती मांगते हैं। मंदिर में शुक्रवार को सुबह से ही भीड़ जुटना शुरू हो गई। शाम तक भक्तों की भीड़ यहां लगी रही। महंत ने भी बच्चों को आशीर्वाद दिया। भक्तों ने देवी को फल, फूल, आटा आदि सामग्री चढ़ाकर मनौती मांगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें