फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अतिरिक्त रिजर्व कार्मिक प्रभारी की बिगड़ी तबियत

विज्ञापन
हाथरस : तबियत खराब होने पर महिला कर्मचारी स्वास्थ्य शिविर में जांच कराते हुए। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एमजी पॉलीटेक्निक परिसर में शनिवार को पोलिंग पार्टियों के न आने की स्थिति में उनके स्थान पर रिजर्व कार्मिकों की तैनाती की जानी थी। इस क्रम में प्रशासन की ओर से अतिरिक्त रिजर्व कार्मिक प्रभारी विधानसभा वार तैनात किए गए। सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ को अतिरिक्त रिजर्व कार्मिक प्रभारी बनाया गया था।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर को रिजर्व कार्मिकों की ड्यूटी लगाने के दौरान उनकी एकाएक तबियत बिगड़ गई और वह परिसर में ही बेहोश होकर गिर पड़े। आनन-फानन सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत सादाबाद देवेंद्र गौतम उन्हें एंबुलेंस के जरिये बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डीपीओ का बागला जिला अस्पताल में उपचार जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें