फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पंचायतघर होने के बावजूद भी नये का निर्माण शुरू कराया, सचिव से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला पंचायतराज अधिकारी बनवारी सिंह ने ग्राम पंचायत मढ़ापिथू, मढ़ाभोज का निरीक्षण किया। इस दौरान मढ़ापिथू में सचिव गैरहाजिर मिले। वहीं गांव मढ़ाभोज में पूर्व में पंचायतघर होने के बावजूद नवीन पंचायत घर का निर्माण कार्य शुरू मिला। इस संबंध में संबंधित सचिव का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत मढ़ापिथू में सचिव गजेंद्र सिंह गैरहाजिर मिले। गांव में जगह-जगह जलभराव और कूडे़ के ढेर मिले। सामुदायिक शौचालय की केयर टेकर गीता देवी को तीन का मानदेय का भुगतान नहीं किया गया। दिव्यांग शौचालय में रैंप और हैंडल नहीं मिला। वहीं ग्राम प्रधान ने खेल के मैदान के सौंदर्यीकरण कराए जाने की बात कही। डीपीआरओ ने संबंधित सचिव को भूमि का चिह्नांकन कर खेल के मैदान का सौंदर्यीकरण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत घर को 25 जुलाई को तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण में सफाईकर्मी पप्पू गैरहाजिर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत मढ़ाभोज का निरीक्षण किया। इस दौरान सामुदायिक शौचालय की केयरटेकर मुन्नी देवी को दो माह को मानदेय का भुगतान न किया जाना पाया गया। महिला शौचालय में यूरिनल में पानी की व्यवस्था नहीं मिली। दिव्यांग शौचालय में रैलिंग, रैंप और हैंडल नहीं मिला। पुरुष शौचालय का फर्श टूटा मिला। सचिव को निर्देश दिए कि तत्काल भुगतान कराया जाए। मौके पर सफाईकर्मी कालीचरण भी गैरहाजिर मिला। एडीओ पंचायत को सफाईकर्मी के बारे में विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत में पहले से पंचायत घर होने के बावजूद नवीन पंचायत घर का निर्माण कार्य शुरू किए जाने पर संबंधित सचिव से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें