फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बादल छाये रहे, नहीं हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह से आसमान में बादल छाए। पूरे दिन बादलों व सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चला। आमजन को शाम तक बारिश का इंतजार रहा। उसम भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। बारिश न होने से अन्नदाता भी खासे परेशान हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग तमाम उपाय कर रहे हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सोमवार की दोपहर को हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। मंगलवार की सुबह से आसमान में फिर से बादल छाए। लोगों ने सोचा कि आज फिर बारिश होगी, लेकिन बादलों का आसमान में पहरा रहा बारिश नहीं आई। बारिश के उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। इस कारण गर्मी से बचने के लिए लोगों को कूलर पंखा, एसी का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, मौसम के बदलाव से बीमारियां पैर पसार रहीं है। इस कारण चिकित्सकों के यहां सर्दी, जुकाम के मरीजों की लाइन लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें