फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: धान खरीद में लापरवाही पर हाथरस के डिप्टी आरएमओ का रोका वेतन

Thu, 05 Dec 2024 01:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
धान व बाजरा खरीद में लापरवाही बरतने पर हाथरस के डिप्टी आरएमओ का वेतन रोक दिया गया है। वहीं, धान खरीद में प्रदेश की रैंकिंग में अलीगढ़ मंडल पहले स्थान पर है। दूसरे पर आगरा और तीसरे पर झांसी, चौथे पर बरेली और पाचवें पर मेरठ मंडल है।
विज्ञापन



मंडल में धान और बाजरा खरीद को लेकर सीडीओ ने मंडल के सभी आरएमओ और डिप्टी आरएमओ की बैठक बुलाई। समीक्षा करते हुए उन्होंने पाया कि प्रदेश में अन्य मंडलों की तुलना में अलीगढ़ टॉप पर है। पूरे प्रदेश में धान की जहां 23.39 फीसदी खरीद हो सकी हैं, वहीं अकेले अलीगढ़ मंडल ने लगभग 52 फीसदी धान खरीद की है।



सीडीओ ने जिलेवार समीक्षा की तो हाथरस सबसे नीचे पहुंच गया। हाथरस में धान खरीद मात्र 25 फीसदी हुई है। यही नहीं बाजरा खरीद में अलीगढ़ प्रदेश में छठवें स्थान पर है। जबकि हाथरस में मात्र 14 फीसदी बाजरा की खरीद हुई। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए सीडीओ ने हाथरस के डिप्टी आरएमओ शिशिर कुमार का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें