फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: चार दिन से तमंचा लेकर घूम रहा था शिवम, किशोरी ने उसकी बहन को बताया था सब

Thu, 05 Dec 2024 01:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

माता-पिता की मौत के बाद शिवम बचपन से ही बहन के यहां रहता था। शिवम का लालन-पालन बहन ने अपने बच्चे की तरह ही किया था। शिवम ने बहन के घर से जेवर भी चोरी किए थे, लेकिन इसकी भनक परिजनों को कुछ दिन पहले ही लगी थी।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक घटना के तथ्यों की जानकारी करते हुए - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवम पिछले चार दिनों तमंचा लेकर घूम रहा था। इसकी जानकारी जब किशोरी को हुई तो उसने इसकी जानकारी फोन के माध्यम से शिवम की बहन को दी। उसने अपनी बहन के घर से जेवर भी चोरी किए थे।

विज्ञापन


शिवम के पास तमंचे की बात सुनकर किशोरी के परिवार के लोग हैरान रह गए। बहन व उसके परिजनों ने शिवम को तलाशने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिल सका। शिवम से फोन पर भी संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। महज बुधवार की दोपहर में एक बार फोन उठाया। उसने खुद को गांव मई में बताया।

परिजनों का कहना है कि उन्हें यह तक नहीं पता चला कि शिवम कब किशोरी के घेर में पहुंच गया और इस घटना का अंजाम दे गया। बताया जा रहा है कि शिवम ने शायद जेवरातों की चोरी इसलिए की थी कि वह घर से भागने की फिराक में था। शिवम ने शायद किशोरी से अपने साथ चलने के लिए कहा, लेकिन जब किशोरी ने इससे इनकार कर दिया तो उसने इस वारदात काे अंजाम दे दिया।
विज्ञापन


माता-पिता की मौत के बाद शिवम बचपन से ही बहन के यहां रहता था। शिवम का लालन-पालन बहन ने अपने बच्चे की तरह ही किया था। शिवम ने बहन के घर से जेवर भी चोरी किए थे, लेकिन इसकी भनक परिजनों को कुछ दिन पहले ही लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें