महाकुंभ में बसों की रवानगी के बीच बुधवार को तीन नई बसें मिलने से हाथरस डिपो के अधिकारियों को काफी राहत मिली है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही हाथरस डिपो को कुछ और नई बसें मिल जाएंगी।
हाथरस डिपो के पास अभी तक कुल 65 बसें हैं। इनमें अब तीन नई बसें और जुड़ गई हैं। नई बसें आते ही इन्हें तत्काल मार्ग पर उतार दिया गया है। बुधवार को मिली तीनों नई बसों को आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर चलाया गया। बताया जा रहा है कि धीरे-धीरे हाथरस डिपो को कुल 15 नई बसें मिलेंगी। इन बसों को लेने के लिए हाथरस डिपो से चालक-परिचालकों को कानपुर रवाना किया गया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक इरफान अहमद ने बताया कि नई बसें मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है।
बसों की कमी से मार्गाें पर यात्रियों ने झेलीं दिक्कतें
महाकुंभ में बसें जाने के बाद बुधवार को भी मार्गाें पर बसों की जबर्दस्त किल्लत रही। यात्रियों को दो-दो घंटे के इंतजार के बाद बस मिल पाई। दूसरे डिपो की बसें भी पहले से ही खचाखच भरकर आईं।
यात्रियों के हाथ देने के बाद भी चालकों ने इन बसों को नहीं रोका। जो बसें रुकीं भी तो उनमें चढ़ने के लिए यात्रियों में मारामारी मची रही। पहले से ही खचाखच भरी होने के कारण आगरा और अलीगढ़ की तरफ से आने वाली ज्यादातर बसों को चालक-परिचालक शहर के अंदर ले जाने के बजाय बाईपास होकर ही निकालकर ले गए। इस कारण शहर में यात्री बस स्टैंड और दूसरे स्टॉपेज पर बसों के इंतजार में परेशान नजर आए। यात्रियों को टेंपो से टुकड़ों में आगरा और अलीगढ़ तक संवाद