फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एंटी करप्शन ब्यूरो ने नगर पालिका कर्मी को किया गिरफ्तार, 50 हजार की नोटों की गड्डी बरामद

Wed, 29 Jan 2025 03:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एंटी करप्शन ब्यूरो अलीगढ़ की टीम ने हाथरस नगर पालिका कार्यालय के बाहर और ब्रिज के नीचे चाय की दुकान पर रिश्वत लेते हुए स्वच्छता निरीक्षक महेश कुमार को पकड़ लिया। महेश कुमार के पास से नोटों की गड्डी बरामद की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पालिका हाथरस में तैनात स्वच्छता निरीक्षक को एंटी करप्शन ब्यूरो अलीगढ़ की टीम ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। अचानक हुई कार्रवाई के बाद नगर पालिका कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन


माना जा रहा है कि स्वच्छता अभियान से जुड़े एक ठेकेदार की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे एंटी करप्शन ब्यूरो अलीगढ़ की टीम ने पालिका कार्यालय के बाहर और ब्रिज के नीचे चाय की दुकान पर रिश्वत लेते हुए स्वच्छता निरीक्षक महेश कुमार को पकड़ लिया। 

महेश कुमार के पास से नोटों की गड्डी बरामद की गई है। रकम 50 हजार बताई जा रही है। इससे पहले कुछ सोच समझ पाए टीम ने महेश कुमार को गाड़ी में बैठा लिया। टीम द्वारा हाथरस गेट थाने में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें