संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले में वायरल बुखार और डेंगू का प्रकोप जारी है। निजी और सरकारी अस्पतालों में मरीजों का तांता लगा है। काफी मरीज अपना बाहर भी उपचार करा रहे हैं। जिले में आठ और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी लगातार प्रभावित इलाकों में जाकर मरीजों का उपचार कर रही हैं।
वायरल बुखार और डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। अब तक जिले में बुखार से 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। काफी लोग जिले से बाहर जाकर अपना उपचार करा रहे हैं। अब आठ और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। बुखार के काफी मरीज शहर से बाहर भी अपना उपचार करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें कई स्थानों पर गई। टीमों ने 24 गांवों में एंटी लार्वा का छिड़काव किया। काफी लोगों को बुखार की दवा भी दी गई।