फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अवकाश में भी स्कूल खुलने पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
हाथरस : सासनी के केएल जैन इंटर कॉलेज में विरोध प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

शासन द्वारा घोषित अवकाश के बाद भी कस्बा के केएल जैन इंटर कॉलेज के संचालन को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। कार्यकर्ता विद्यालय परिसर में ही धरने पर बैठ गए और विद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने विद्यालय प्रशासन पर शासन के आदेश की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया। इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षण कार्य करते पाए गए। कार्यकर्ताओं ने प्रधानाचार्य को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

दरअसल, मुख्यमंत्री ने 10 नवंबर को छठ पूजा पर्व के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। इसका आदेश समस्त जिला प्रशासन और मंडलायुक्तों को भेजा गया था। छठ पूजा पर्व पर कस्बा के केएल जैन इंटर कॉलेज संचालित पाया गया। वहां जहां शिक्षण कार्य चल रहा था। इसे देखकर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क उठा। नगर मंत्री के नेतृत्व में कार्यकर्ता कालेज परिसर में एकत्रित हो गए। विद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर अंशुल कुशवाहा, दीपेश कुशवाहा, लक्ष्य, अभि त्रिवेदी, विनीत, बृजेश रावत, शैलन रावत, संस्कार, गोपाल शर्मा, समीर हुसैन, अभिषेक शर्मा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें