हाथरस: कारागार की भूमि पर निर्माण को ध्वस्त कराते तहसीलदार।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
तहसील सदर क्षेत्र के गांव नगला बीछिया में जिला कारागार के निर्माण के लिए कब्जा परिवर्तन की कार्रवाई की जा रही है। कब्जा परिवर्तन के जरिये डिप्टी जेल अधीक्षक को भूमि की पैमाइश कराकर कब्जा दिलाया जा रहा है।
शनिवार को अधिग्रहीत भूमि पर बने मकान को तहसीलदार प्रवीण कुमार की निगरानी में ध्वस्त करा दिया गया। अधिग्रहीत भूमि पर निर्माण कार्य नहीं करने की चेतावनी भी दी गई।