हाथरस : बीएसए से मुलाकात करते शिक्षक संघ के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बुधवार को उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष रमेश चौधरी के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिले। संघ के जिला महामंत्री भूपेंद्र कुमार सेंगर ने पांच बिंदुओं और मांगों पर बीएसए पर विस्तार से चर्चा की। बीएसए ने मांगों पर आश्वस्त किया कि सकारात्मक निर्णय लेने की बात कही।
पदाधिकारियों ने जनपद में कार्यरत एक ही वेतनमान में नियमित दस वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों का चयन वेतनमान लगाने, सत्र 2020-21 का बोनस भुगतान जल्द कराने, निलंबित और वेतन अवरुद्ध वाले शिक्षकों का निस्तारण जल्द कराने, बीएलओ, पदाविहीत को प्रतिकर अवकाश दिया जाने और ग्रेच्युटी विकल्प और उपार्जित अवकाश शीघ्र मानव संपदा पर दर्ज कराने की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल में मंडलीय उपाध्यक्ष तेजवीर सिंह, नरेंद्र कुशवाह, यशवंत सिंह, रविकांत वर्मा, राजीव शर्मा, श्री कृष्ण उपाध्याय आदि थे। संवाद