संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने नए न्यायालय के भवन निर्माण की मांग तेज कर दी है। भवन निर्माण और बार की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसोसिएशन की एक बैठक बुधवार को हुई। जिसमें इसे लेकर एक संघर्ष समिति का गठन हुआ। बैठक की अध्यक्षता बार के अध्यक्ष यज्ञदत्त गौैतम ने की।
वक्ताओं ने कहा कि जनपद न्यायालय का सृजन हुए 23 वर्ष हो जाने के बाद भी आज तक कोई भवन निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ है। मौकेे पर लोधी मुकेश कुमार, पुनीत अग्निहोत्री, अजय प्रताप चौहान, राहुल पाठक, योगांश पाराशर, धीरज वार्ष्णेय, रामकुमार गुप्ता, बख्शी विनय कौशिक मौजूद थे।
संघर्ष समिति में वरिष्ठ अधिवक्ता एलएन शर्मा, जालिम सिंह, नरेंद्र तिवारी, हरीश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, रामवीर सिंह दादू, राजीव तिवारी, मुन्ना सिंह पुंढीर, बालकिशन उपाध्याय, राजकुमार, एलएन उपाध्याय, उमेश गुप्ता, राजेश कुमार सिंह, लक्ष्मीकांत सारस्वत, पवन शर्मा, वीरेंद्र सिंह, केसी निराला, सुधीर चौधरी, लल्लन बाबू, इरफान कुरैशी, धीरज सरकोरिया, रवेंद्रपाल सिंह, रामकुमार सिंह, गोतेंद्रपाल सिंह, विवेक कटारा, नवदीप पाठक, विनोद शर्मा उर्फ बंटी भैया, चंद्रमोहन ऋषि, नरेंद्र प्रतापसिंह, उमाशंकर शर्मा को शामिल किया गया है। बैठक का संचालन सचिव राधा माधव शर्मा ने किया।