फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: नशामुक्ति केंद्र में हुई युवक की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
हाथरस: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत के मामले में एसपी से मिलने पहुंचे लोग। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नशा मुक्ति केंद्र के पर हुई युवक की मौत के मामले में अब मृतक की बहन एसपी के पास पहुंची। यहां उसने मृतक की पत्नी और उसके भाई पर हत्या का षडयंत्र रचने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
उल्लेखनीय है कि अलीगढ़ रोड स्थित नशा मुक्ति केंद्र पर बृजकिशोर पुत्र राजपाल निवासी सिनसिनी थाना डीग जनपद भरतपुर राजस्थान की 19 जुलाई को मौत हो गई थी। मौत का के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम भी कराया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक का बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है, लेकिन अब इस मामले में मृतक की बहन रामदुलारी उर्फ राजेश देवी पत्नी दीपचंद्र निवासी सैहों कोसी खुर्द मथुरा ने एसपी से शिकायत की है। मृतक की पत्नी और अन्य पर उसकी हत्या एक षडयंत्र के तहत कराए जाने का आरोप लगाया है। एसपी से शिकायत करते हुए राजेश ने बिसरा की जांच डॉक्टर्स का पैनल बनाकर कराए जाने की मांग की है। इसके अलावा मुकदमा दर्ज कराए जाने की भी मांग मृतक की बहन कर रही है। इस मामले की पुलिस भी गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें