फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जरूरतमंदों तक पहुंचाएं दवा की किटें

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के आगरा रोड राधाकृष्ण कृपा भवन स्थित शिविर कार्यालय पर बृहस्पतिवार को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व प्रभारी श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू भैया व प्रदेश सचिव प्रभारी अमित सिंह ने प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी द्वारा भेजी गई कोरोना किट वितरण का शुभारंभ किया।
इन पदाधिकारियों ने कहा कि जिले में प्रथम आवंटन में 10 हजार किट आई हैं। यह किटें गांव-गांव, गली-गली उन मरीजों को निशुल्क दी जाएंगी, जो होम आइसोलेट हैं। पूरे जिले में सैनिटाइजेशन का काम किया जाएगा। इन पदाधिकारियों ने कहा कि इससे बड़ी विडंबना और क्या होगी कि जो काम सरकार को करना चाहिए, वह काम कांग्रेस कर रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस ने सदैव देश की सेवा का कार्य किया है। दोनों प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने जिले के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जरूरतमंदों तक दवाई की किट को पहुंचाएं और साथ ही पार्टी की नीति और रीति का प्रचार-प्रसार करें।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि जिले का पूरा कांग्रेस संगठन सेवा कार्य में लगा हुआ है। ब्लॉक और नगरों में इस सैनिटाइजेशन का कार्य पहले से ही हो रहा है और इस कार्य में और गति दी जाएगी। बैठक में शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, बीना गुप्ता एडवोकेट, अजीत कुमार चौहान, संतोष शर्मा, धीरेश दीक्षित, दिनेश चौधरी, सत्यम वशिष्ठ, प्रदीप कुमार जादौन, रतन सिंह दिवाकर, राधेश्याम अग्निहोत्री, सत्य प्रकाश शर्मा, दिनेश चंद्र यादव, रंजीत सिंह तोमर, साकिब अली, योगेश कुमार ओके, प्रदीप कुमार, विजय यादव, जैनुद्दीन जैन एडवोकेट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें