फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोरोना व अन्य संचारी रोगों की रोकथाम के लिए की जा रहीं व्यवस्थाओं से कराया अवगत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना और अन्य संचारी रोगों की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री व राज्यपाल के साथ नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने वर्चुअल संवाद किया। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष ने शहर में चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान, सैनिटाइजेशन, शुद्ध पानी की आपूर्ति आदि के बारे में अवगत कराया।
नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि नगर में निगरानी समिति के माध्यम से घर-घर नागरिकों की नि:शुल्क जांच भी की जा रही है और मेडिकल किट भी बांटी जा रही हैं। मृतकों के अंतिम संस्कार की भी व्यवस्था की जा रही हैं। कोरोना मरीज चाहें वो किसी भी अस्पताल में भर्ती हों, उनको एवं उनके तीमारदारों को कम्युनिटी किचिन के माध्यम से नगर पालिका द्वारा प्रतिदिन नि:शुल्क भोजन वितरित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कार्यों के लिए सीएम ने नगर पालिका की तारीफ की। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष के साथ अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद, सहायक अभियंता डंबर सिंह, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक संदीप भार्गव, रामबहादुर पटेल, नजूल निरीक्षक येशूराज शर्मा व नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें