फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : उद्योगों को बिजली आपूर्ति के लिए बनेगा डेडिकेटेड बिजली फीडर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लघु उद्योग भारती हाथरस की एक औद्योगिक संगोष्ठी श्रीजी फार्म में बृहस्पतिवार को हुई। जिसमें अलीगढ़ के मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों के अनुकूल व्यवस्था बनाई जा रही है। उद्योगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए जिले में डेडिकेटेड बिजली फीडर की स्थापना होगी। शीघ्र ही नए उद्योग स्थान के लिए जमीन का संचय किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उद्योगों के रास्ते में आने वाली कठिनाई को दूर किया जाएगा। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव श्री मनोज अग्रवाल ने योगी और मोदी सरकार द्वारा उद्योगों के अनुकूल वातावरण तैयार करने पर प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को जिलाधिकारी रमेश रंजन, राजीव अग्रवाल, देवेंद्र मोहता, प्रदीप गोयल ने संबोधित किया। लघु उद्योग भारती के सचिव नितिन वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष आशीष डिब्बा वाले, लाला बाबू, पुनीत अग्रवाल, राकेश बंसल, सुनील अग्रवाल, मनोज अग्रवाल रायावाले, अजय कुलश्रेष्ठ, मुकेश बंसल, हर्ष मित्तल, पुनीत अग्रवाल नमकीन, मुकेश आंधिवाल, हरीश वार्ष्णेय, पंकज अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, शरद अग्रवाल आदि थे। संचालन नितिन अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें