फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल की थ्रेशरिंग करने जा रहे दो भाइयों पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

मुरसान क्षेत्र के एक गांव निवासी दो भाइयों पर मथुरा रोड पर कछपुरा के निकट जानलेवा हमला हो गया। इसमें दोनों भाई बुरी तरह से जख्मी हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
रामवीर सिंह व पंकज पुत्र महावीर सिंह निवासी विशुनदास थाना मुरसान के कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ऐंहन में खेत हैं। शुक्रवार की सुबह दोनों भाई ट्रेक्टर-थ्रेशर लेकर गांव ऐंहन गेहूं की फसल की थ्रेशरिंग करने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि मथुरा रोड स्थित गांव कछपुरा के निकट गांव के ही नामजदों ने दोनों भाइयों को घेर लिया और उन पर लाठी-डंडे व सरिया से जानलेवा हमला बोल दिया। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी दोनों को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें