फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिला पंचायत सदस्य के चचिया ससुर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव ततारपुर में प्रमुख इत्र व्यापारी व जिला पंचायत सदस्य रानू जादौन के 55 वर्षीय चचिया ससुर राजकुमार सिंह का हृदयगति रुकने से निधन हो गया।
राजकुमार सिंह को 22 अप्रैल को कोरोना संक्रमित होने के कारण अलीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक मई को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उनको फेफड़ों में संक्रमण हो गया। हालत में सुधार न होने के कारण मंगलवार को हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका शव गांव ततारपुर में पहुंचते ही घर पर कोहराम मच गया। क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिजन सहायक नेत्र परीक्षण अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि 22 अप्रैल को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। एक मई को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उनको फेफड़ों में दिक्कत थी। इस कारण उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें