फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आगरा में मिला गांव आरती के युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गांव आरती निवासी एक मजदूर की मौत हो गई। उसका शव शुक्रवार को आगरा में सड़क पर पड़ा मिला। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन आगरा से शव को ले आए। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव आरती निवासी करीब 32 वर्षीय बलवीर सिंह पुत्र इंद्रपाल सिंह दिवाकर दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन

बताते हैं कि बलवीर दिल्ली से शुक्रवार को अपने गांव के लिए लौट रहा था। इस दौरान वह किसी हादसे का शिकार हो गया। बताते हैं कि शुक्रवार को परिजनों को सूचना मिली कि बलवीर का शव आगरा के बालूगंज इलाके में सड़क पर पड़ा है। आनन फानन परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन शव को घर ले आए, शव के घर पहुंचने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें