फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ओवरब्रिज के नीचे मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज के नीचे युवक का शव नग्न अवस्था में देखकर मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त मालिन गली निवासी चीनू के रूप में हुई। पुलिस का मानना है कि युवक नशे का आदी था। नशा करके इधर-उधर भकटता रहता था, फिर भी पुलिस युवक की मौत का कारण जानने में जुटी है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह तालाब चौराहे के ओवरब्रिज के नीचे लोगों को एक शव नग्न अवस्था में दिखा। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। शरीर पर कपड़े न होने के कारण लोग उसकी हत्या की आशंका जाहिर कर रहे थे। यहां पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो शव की शिनाख्त 35 वर्षीय चीनू पुत्र नारायण पहलवान निवासी मालिन गली के रूप में हुई। सूचना के बाद उसके परिवार के लोग पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें