फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
सुधीर का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के दरियापुर रोड गांव भोपतपुर के निकट रविवार की रात रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। शव की शिनाख्त गांव जोगिया निवासी रघुवीर भारती के पुत्र सुधीर (27) के रूप में हुई। सुधीर 50 हजार रुपये के साथ रविवार से ही लापता था। परिजनों ने हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने की आशंका जाहिर की है।
सुधीर शहर के सादाबाद गेट पर ड्राई क्लीनर की दुकान पर काम करता था। रविवार को वह घर से दुकान के लिए आया। बताया जा रहा है कि रविवार को ही उसने 50 हजार रुपये की कमेटी उठाई थी। दोपहर को उसने अपनी मां को फोन करके बताया था कि वह लाला का नगला में है।
विज्ञापन

जल्द ही घर पहुंच जाएगा। इसके बाद से ही उसका मोबाइल फोन अचानक से बंद हो गया। देर शाम तक भी वह घर वापस नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद परिजन थाने पहुुंचे। इसी दौरान रात को करीब 11 बजे गांव भोपतपुर के निकट ट्रैक पर एक शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। तब तक शव की शिनाख्त नहीं हुई थी। इसकी खबर लगते ही युवक के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए और शव की शिनाख्त सुधीर के रूप में की। सुधीर की मौत की जानकारी होने पर गांव के लोगों की पोस्टमार्टम हाउस पर भीड़ लग गई।
विज्ञापन

परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली हाथरस जंक्शन के थानाध्यक्ष रीतेश कुमार ने बताया कि संभवत: युवक की मौत मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई है। फिर भी परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें