फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
हाथरस: नगला लच्छी के मृत युवक का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव नगला लच्छी में युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। मौके पर पुलिस पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
चंदपा क्षेत्र के गांव नगला लच्छी निवासी आजाद (18 वर्ष) पुत्र कयामुद्दीन के पास सोमवार की देरशाम को किसी का फोन आया, जिसके बाद वह घर से चला गया, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। उसकी तलाश शुरू की गई। परिवार के लोग उसे पूरी रात तलाशते रहे, लेकिन कहीं पर उसका कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

इस बीच गांव से करीब 500 मीटर दूर बेरिया के बाग में मौजूद बकायन के पेड़ पर लटका हुआ उसका शव गांव के लोगों ने देखा। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। ग्राम प्रधान ने इस बात की सूचना चंदपा पुलिस को फोन करके दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यहां पर परिजनों ने युवक की मौत को लेकर उसकी हत्या की आशंका जताई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन अपने साथ गांव ले गए।
विज्ञापन

मृतक पंजाब में कपड़े की फैक्टरी में काम करता था। अभी हाल ही में करीब पांच दिन पहले ही वह गांव आया था। पेड़ पर फांसी लगाकर युवक ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मृत्यु का कारण हैंगिंग आया है।
-प्रदीप कुमार, एसएचओ कोतवाली चंदपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें