फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कुख्यात विनोद जाट के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट से प्राप्त किया बी.वारंट

विज्ञापन
हाथरस: कुख्यात अपराधी विनोद जाट। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कुख्यात बदमाश विनोद जाट के खिलाफ मुरसान कोतवाली पुलिस ने स्थानीय न्यायालय से बी. वारंट प्राप्त कर लिया है। अब बुधवार को पुलिस इसे आगरा जेल में जाकर दाखिल कराएगी। मुरसान कोतवाली से भी विनोद जाट जानलेवा हमले के एक मामले में वांछित है।
उल्लेखनीय है कि मुरसान के गांव महामौनी का मूल निवासी विनोद जाट पुत्र राजवीर सिंह पुलिस का बर्खास्त सिपाही है। वह कुख्यात अपराधी है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। कई जिलों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन इस दौरान पिछले सप्ताह वह एक पुराने मुकदमे में पुलिस को चकमा देकर आगरा न्यायालय में हाजिर हो गया और वहां से जेल चला गया। इस समय वह आगरा जेल में निरुद्ध है। उस पर कई जिलों के दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरसान कोतवाली से वह जानलेवा हमले के एक मामले में वांछित था। उसने इसी साल 20 जनवरी को मुरसान कोतवाली में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया था। इसमें विनोद व उसके ही गांव के संतोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। संतोष के खिलाफ मुरसान पुलिस इस मामले में अलीगढ़ जेल में पहले ही बी. वारंट दाखिल करा आई है। अब मुरसान कोतवाली के एसएसआई जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हाथरस कोर्ट से धारा 307 के मामले में कोर्ट में प्रार्थना पत्र के बाद विनोद जाट के खिलाफ बी. वारंट प्राप्त कर लिया गया है। इसे बुधवार को आगरा जेल में दाखिल कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें