न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सासनी क्षेत्र के एक गांव में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव शुक्रवार की देर रात को पेड़ से लटका मिला।
थाना कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव नगला बलदेव निवासी 18 वर्षीय अभिषेक पुत्र लक्ष्मण सिंह का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। वह मथुरा जिले के बल्देव थाना क्षेत्र के गांव शैलखेड़ा का निवासी था और बचपन से ही फूफा के घर रह रहा था। पेड़ से शव लटका होने की खबर क्षेत्र में
फैल गई और मौके पर भीड़ लग गई। अभिषेक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पेड़ पर लटके शव को नीचे उतार कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने देर शाम युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद