फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: रेलवे ट्रैक पर मिला वृद्ध का शव, परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

नहर खेरिया पुल के समीप रेलवे ट्रैक पर मंगलवार की सुबह कस्बा सिकंदराराऊ में रह रहे एक वृद्ध की लाश मिली। कोतवाली हसायन पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर लाश परिजनों के सुपुर्द कर दी। लोगों का कहना है कि वृद्ध की मौत मालगाड़ी के चपेट में आने से हुई है।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से गांव पचौ निवासी शिशुपाल सिंह पुत्र रेवती प्रसाद (54) काफी समय से नगर के मोहल्ला गांधीगंज में रह रहा था। जीवन यापन के लिए इधर उधर मजदूरी करता रहता था। मंगलवार की सुबह लोगों ने देखा कि उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। पास ही में आधार कार्ड तथा केनरा बैंक की पास बुक पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके आधार पर इसकी शिनाख्त शिशुपाल के रूप में की गई। सूचना पर हसायन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा शव को कब्जे में ले लिया। इधर, मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इन्होंने पुलिस से अनुरोध किया कि वे पोस्टमार्टम नहीं चाहते हैं। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें