न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
गांव नगला गूलर तसींगा निवासी अतर सिंह पुत्र नेम सिंह ने कोतवाली में गांव गढ़ी भगता के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में खेतपाल पुत्र राजकुमार, दीपू पुत्र अनिल, जितेंद्र पुत्र अनिल और आशाराम पुत्र अनिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट में आरोप है कि तीन मई को दोपहर एक बजे वह तथा उसका भाई कैलाश कस्बा मई से घरेलू सामान खरीद कर अलग अलग बाइक से अपने गांव नगला गूलर तसींगा वापस लौट रहे थे, उसका भाई आगे और वह करीब 20 मीटर पीछे था, जैसे ही उसका भाई कैलाश चिरावली मोड़ पर पहुंचा, तो वहां पहले से घात लगाए बैठे उक्त नामजद लोगों ने जान से मारने की नीयत से कैलाश पर हमला कर दिया।
दीपू ने 12 बोर के तमंचे से सीधा फायर किया, जितेंद्र ने कुल्हाड़ी व आशाराम ने लोहे की सरिया व खेतपाल ने डंडे से प्राणघातक हमला किया। दीपू द्वारा किए गया फायर कैलाश के शरीर में लगा, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। उक्त नामजद लोग जान से मारने की धमकी भी दे गए।