मेला परिसर में सोमवार शाम तक पंडाल का मंच आदि तैयार किए जाने का काम पूरा नहीं किया जा सका था। मेला के तीनों मैदानों में झूलों को स्थापित करने काम भी आधा अधूरा रहा। कई प्रकार के झूलों के तो दो दिन बाद आने की संभावना है। कई जगह टेंट लगाने का काम भी अधूरा दिखाई दिया। मेला पंडाल में साउंड सिस्टम लगाए जाने का काम भी पूरा नहीं हो सका है।
हाथरस में बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज की शुरुआत 19 सितंबर को गणेश पूजन के साथ होगी। इसके बाद मंदिर की प्राचीर पर ध्वज स्थापित किया जाएगा। हालांकि मेले का अनौपचारिक शुभारंभ 21 सितंबर को बल्देव छठ के मौके पर होगा। इस बार मेले की शुरुआत आधी-अधूरी तैयारियों के बीच हो रही है। जिला प्रशासन की ओर से ठेका उठाने में की गई देरी का असर तैयारियों पर दिख रहा है। अधिकांश झूले, खेल-तमाशे और दुकानें अभी तक लगकर तैयार नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
मेला परिसर में सोमवार शाम तक पंडाल का मंच आदि तैयार किए जाने का काम पूरा नहीं किया जा सका था। मेला के तीनों मैदानों में झूलों को स्थापित करने काम भी आधा अधूरा रहा। कई प्रकार के झूलों के तो दो दिन बाद आने की संभावना है। कई जगह टेंट लगाने का काम भी अधूरा दिखाई दिया। मेला पंडाल में साउंड सिस्टम लगाए जाने का काम भी पूरा नहीं हो सका है। माना जा रहा है कि जिला प्रशासन की ओर से इस साल मेला का ठेका काफी देरी से उठाए जाने का परिणाम गणेश चतुर्थी के दिन सामने आ सकता है। माना जा रहा है कि ठेका पहले की भांति कम से कम एक माह पहले उठाया गया होता तो शायद अब तक पूरा मेला परिसर सजकर तैयार हो चुका होता।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिए नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे
हर साल मेला परिसर में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने पर खास ध्यान दिया जाता है। पुलिस अधिकारियों द्वारा स्थानों का चयन कर यह कैमरे लगवाए जाते थे, लेकिन इस साल पुलिस-प्रशासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया है। मेला परिसर में सोमवार तक सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाए जा पाए थे। हालांकि ठेकेदार ने परिसर में कुल 60 कैमरे लगवाने की योजना तैयार कर रखी है।
गणेश पूजन के साथ होगी ध्वज परिक्रमा
मेला श्रीदाऊजी महाराज का शुभारंभ मंगलवार को गणेश पूजन के साथ होगा। मंदिर श्रीदाऊजी महाराज में सुबह 9:30 बजे से गणेश पूजन किया जाएगा। इसके साथ मुख्य अतिथियों द्वारा मंदिर के चारों ओर ध्वज की परिक्रमा की जाएगी। ध्वज को मंदिर की प्राचीर पर स्थापित किया जाएगा। इस दौरान बच्चों को लड्डू का वितरण किया जाएगा।
मेला परिसर में बिखरी भगवा छटा
मेला श्रीदाऊजी महाराज परिसर में इस साल भी भगवा छटा नजर आ रही हे। मेला परिसर में कई जगहों को भगवा रंग से सजाया गया। मेला पंडाल और रिसीवर शिविर के साथ अन्य जगहों पर लगाए गए टेंट में भी भगवा रंग का प्रयोग किया गया है। इस साल मेले में भगवा रंग और चटक नजर आएगा।