फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा में बेटियां रहीं अव्वल

विज्ञापन
हाथरस : पास होने पर खुशी मनातीं छात्राएं। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक बार फिर से बेटियों ने दिखा दिया कि वह किसी से कम नहीं हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा में बेटियों ने कमाल कर दिखाया है। जिले में हाईस्कूल में छात्रों से 06.04 फीसदी बेटियां अधिक पास हुईं, जबकि इंटरमीडिएट में छात्राएं छात्राओं से 19.33 प्रतिशत ऊपर रहीं।
शनिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आया तो बेटियां काफी खुश नजर आईं। खुश होतीं भी तो क्यों ना, वह छात्रों से अधिक पास जो हुईं थीं। यह अलग बात है कि हाईस्कूल के टॉप-10 में चार और इंटरमीडिएट के टॉप टेन में पांच बेटियां ही अपनी जगह बना सकीं, लेकिन ऑल ओवर परीक्षा परिणाम में बेटियां आगे रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल में 85.40 छात्र पास हुए तो 91.44 छात्राएं परीक्षा में उत्तीर्ण रहीं। इंटरमीडिएट की परीक्षा में 86.35 प्रतिशत छात्राएं पास हुईं, जबकि छात्रों के पास होने का ग्राफ 67.02 फीसदी तक ही पहुंच सका। यहां पर छात्राओं की सफलता पर उनके अभिभावक व विद्यालय प्रबंधन के लोग काफी खुश व उत्साह से भरे हुए नजर आए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें