फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बिटिया का भाई और भाभी बोले, हमें चाहिए जल्दी न्याय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बिटिया के भाई का कहना है कि अभी तक किसी राजनीतिक दल ने चुनाव लड़ने को लेकर उनसे कोई संपर्क नही किया है। वैसे भी इस समय उनका केस न्यायालय में चल रहा है। वह चाहते हैं कि उन्हें जल्दी से जल्दी न्याय मिले और दोषियों को कठोर सजा मिले।
उल्लेखनीय है कि हाल में ही कांग्रेस ने जब उन्नाव रेप पीड़िता की मां को चुनाव मैदान में उतारा तो यह चर्चा भी तेज हो गई कि हाथरस में बहुचर्चित बिटिया कांड में बिटिया के किसी परिजन को पार्टी प्रत्याशी बना सकती है। इसे लेकर जब बिटिया के भाई से बात की गई तो उसका कहना था कि अभी तक किसी ने भी इस सिलसिले में उनसे संपर्क नही किया है।
विज्ञापन

वैसे भी उनका केस न्यायालय में चल रहा है। पूरा परिवार सीआरपीएफ की सुरक्षा में रह रहा है। हम तो यह चाहते हैं कि हमें जल्द से जल्द न्याय मिले। राजनीति करने का अभी कोई इरादा नही है। वही बिटिया की भाभी का कहना था कि हमारा वैसे ही हाल-बेहाल है।
डेढ़ साल पहले यह घटना हुई थी। अभी तक फैसला नही आया है। कोर्ट में तारीखें भी अब लंबे-लंबे अंतराल पर पड़ रही हैं। ऐसे तो हमें 14 साल में न्याय मिल पाएगा। पूरा परिवार कड़ी सुरक्षा में रह रहा है। पूरे परिवार को इससे परेशानी भी हो रही है, इसलिए हमें जल्दी न्याय मिलना चाहिए।
विज्ञापन

इधर, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य का कहना है कि जहां तक उनकी जानकारी में है कि अभी तक पार्टी ने इस परिवार के किसी सदस्य को टिकट का कोई प्रस्ताव नहीं दिया है। उनका कहना है कि यदि ऐसा कुछ होता तो थोड़ा बहुत उनकी जानकारी में भी होता। वैसे हाईकमान का जो निर्णय होगा, उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें