नौ सेना में अधिकारी बनने के बाद परिजनों के साथ अनमोल। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
गाजियाबाद की गगन एंक्लेव में रह रही हाथरस के गांव खरबा की अनमोल अग्निहोत्री का भारतीय नौ सेना अकादमी एझीमाला/कन्नूर/केरला में प्रशिक्षण सफलता पूर्वक पूरा हुआ। अनमोल को पासिंग आउट परेड के बाद सब लेफ्टीनेंट के पद पर भारतीय नौसेना में सेवा के लिए नियुक्त किया गया है।
अनमोल पढ़ाई में मेधावी छात्रा रहीं, 0 वीं की पढ़ाई होली चाइल्ड (आईसीएससी बोर्ड) से तथा 12वीं डीपीएस गाजियाबाद से उत्तीर्ण की थी। हर कोर्ट बटलर टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी कानपुर से बीटेक 2020 में की थी।
अनमोल की मां अनीता अग्निहोत्री इंग्राहाम इंग्लिश मीडियम स्कूल गाजियाबाद में सीनियर विंग कोऑर्डिनेटर के पद पर कार्यरत हैं और पिता धर्मेंद्र कुमार अग्निहोत्री उत्तर रेलवे मुख्यालय, बड़ौदा हाउस, नई दिल्ली में सीनियर सेक्शन इंजीनियर/ कैरिज एवं वैगन के पद पर कार्यरत हैं। इनकी छोटी बहन कनक अग्निहोत्री एलएलबी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं और छोटा भाई यशश्वी अग्निहोत्री बी टेक कंप्यूटर साइंस (प्रथम वर्ष) से पढ़ाई कर रहा है।