फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालतू जानवर कर रहे फसलों में नुकसान, किसान परेशान

विज्ञापन
बिसावर में फसल को बर्बाद करते जानवर। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

एक तरफ आवारा गोवंश और जानवर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे तो दूसरी तरफ बिसावर में पालतू जानवर भी किसानों की समस्या का सबब बने हुए हैं। बिसावर के संविलियन विद्यालय में काफी फसल को जानवरों ने रौंद कर बर्बाद कर दिया है। इससे किसान बेहद चिंतित हैं।
किसानों का कहना है कि फसल के चारों तरफ तारबंदी किए जाने के बाद भी आवारा और पालतू जानवर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। गांव गढ़ी रत्ती के ग्रामीण भी इस समस्या से परेशान हैं। किसान सतेंद्र चौधरी ने बताया कि हमने खेत बाकी पर लिया है, हमारी सरसो की खड़ी फसल को पालतू सुअरों ने काफी नुकसान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान मनोज ने बताया कि हमने बाकी पर फसल करने के लिए खेत लिया है, लेकिन हमारी फसल को पालतू सूअरों काफी नुकसान पहुंचाया है। उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है। किसान गजेंद्र सिंह ने बताया कि पालतू सूअरों पर कोई लगाम नहीं कसी जा रही। लोग लड़ने पर आमादा हो रहे हैं। किसान ओमप्रकाश ने बताया कि सूअर पालक भी अपने सूअरों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे, जिससे यह जानवर बेधड़क किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने में लगे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें