फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : भाजपा का पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आज, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह करेंगे शिरकत

विज्ञापन
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक राना व अन्‍य। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

भाजपा का जिला पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आज नगर के पंत चौराहा स्थित साईं आनंद बल्लभ इंटर कॉलेज में आज सुबह दस बजे से होगा। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री उदयभान सिंह व केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल शिरकत करेंगे। विधायक राना ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेजी से प्रारंभ कर दी हैं। मंगलवार को भाजपा का जिला पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सभी पिछड़ी जातियों को पार्टी के पाले में लाने का प्रयास किया जाएगा। सम्मेलन को प्रभावी बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री उदय प्रताप सिंह के अलावा केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को आमंत्रित किया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष भरत राजपूत भी इसमें शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र के बघेल एवं अन्य समाज में एसपी सिंह की काफी गहरी पकड़ है। मौके पर वीरेंद्र राना के अलावा पंकज गुप्ता, लोकेश जादौन, जिला पंचायत सदस्य सोमेश यादव, बनी सिंह बघेल, रामगोपाल लोधी, योगेंद्र राजपूत, रमेश चंद लोधी बंटू यादव, रामवीर सिंह बघेल, विष्णु बघेल, डॉ. तरुण प्रताप सिंह, इंजीनियर हर्षवर्धन राणा कुंवर, अवनीत सिंह सिसोदिया, देवेंद्र सिंह, मोहित बघेल आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें