फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : डीजे पर डांस करने को लेकर दबंगों ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस/सासनी।
विज्ञापन

डीजे पर डांस करने को लेकर सासनी के गांव मोमनाबाद में दबंगों ने मारपीट कर दी। झगड़े में तीन लोग घायल हो गए। एक महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है।
सासनी क्षेत्र के गांव मोमनाबाद निवासी ओमवीर के पुत्र का रविवार को जन्मदिन था। यहां पर डीजे भी लगवाया गया। परिवार के लोग डांस कर रहे थे। इसी दौरान गांव के नामजद आए और डीजे पर अपने मन का डांस न चलाए जाने पर मारपीट कर दी, जिसके बाद काफी हंगामा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर हुई मारपीट में रेशमा पत्नी सचिन निवासी तुर्कमान गेट अलीगढ़, सचिन, बलवीर निवासी मोमनाबाद घायल हो गए। इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल रेशमा को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें