फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार महिला की मौत, धेवता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के एटा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह साइकिल सवार महिला और उसके धेवते को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 55 वर्षीय लीलावती पत्नी गंगाराम निवासी बड़ागांव कोटरा थाना सहावर जिला कासगंज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका धेवता प्रीतम निवासी खेड़िया खुर्द सिकंदराराऊ घायल हो गया।
लीलावती अपने धेवते के साथ पुत्री के घर से साइकिल पर बैठकर सिकंदराराऊ की तरफ आ रही थीं। तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायल धेवते को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीण और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद भाग रहे चालक को ट्रक सहित लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। लीलावती अपने धेवते के साथ शुक्रवार की सुबह पुत्री के घर से निकली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही वह कृषि उत्पादन मंडी समिति के निकट पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। लीलावती की मौके पर ही मौत हो गई और उनका धेवता प्रीतम घायल हो गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल धेवते को सीएचसी पर भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें