न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रुहेरी के पास खेत में पेड़ से लटके मिले युवक के शव की शिनाख्त 24 घंटे में भी नहीं हो सकी। पुलिस शव की शिनाख्त कराने की कोशिश में जुटी है। शव को फिलहाल पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है।
उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार की सुबह रुहेरी निवासी एक व्यक्ति के खेत में करीब 22 वर्ष के युवक का शव पेड़ से लटका मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा था।
साड़ी से उसके गले में फंदा लगा हुआ था। शव मिलने को 24 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक इसकी शिनाख्त नहीं हुई है। एसएचओ चतर सिंह राजौरा ने बताया कि शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। दूसरे जनपदों के थानों में भी इसकी सूचना दी गई है।