शहादत अली का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
कस्बा में शनिवार की देर रात को नमाज अदा कराके लौट रहे बुजुर्ग मौलवी को स्कूटी ने टक्कर मार दी। मौलवी सड़क पर गिर पड़े। स्कूटी सवार भी घायल हो गया। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती करा दिया गया। बुजुर्ग मौलवी के परिजन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उनको इलाज के लिए आगरा ले गए। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
कस्बा के मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी 70 वर्षीय शहादत अली बाग वाली मस्जिद से शनिवार की देर रात को साइकिल से नमाज अदा कराकर घर आ रहे थे। रास्ते में कस्बा के मोहल्ला पोखर निवासी सतीश भी स्कूटी से घर लौट रहा था। उसकी स्कूटी मौलवी की साइकिल से टकरा गई।
दोनों घायल होकर वहीं गिर पड़े। लोगों ने उनको सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों को गंभीर हालत में डॉक्टरों ने आगरा रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मौलवी की मौत हो गई। युवक का इलाज आगरा में चल रहा है। मौलवी की मौत की सूचना पर उनके परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में उनको सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।