फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : इंटरनेट के उपयोग की सही जानकारी होने पर बचा जा सकता है साइबर अपराध से

विज्ञापन
साइबर कवच अभियान के चलते संत फ्रांसिस में आयोजित कार्यक्रम में एसपी को बुके देकर सम्मान करता बच्? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

साइबर अपराध से बचाव के लिए ऑपरेशन साइबर कवच अभियान की शुरुआत पुलिस ने की। इसकी शुरुआत बुधवार को एसपी विनीत जायसवाल ने संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज में जिले के व्यापारियों, छात्र-छात्राओं व स्कूल के स्टाफ के साथ वर्कशाप कर की। मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राबर्ट वर्गीज मौजूद थे। एसपी ने इस मौके पर प्रजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से सभी को साइबर अपराध की जानकारी दी और बताया कि इंटरनेट के उपयोग की सही जानकारी होने पर साइबर अपराध से बचा जा सकता है।
एसपी ने बताया कि एटीएम में लेनदेन करते समय इसका ध्यान रखें कि कोई अंदर मौजूद न हो। बैंक के नाम पर टेलीफोन कॉल पर एटीएम/बैंक अकाउंट्स संबंधी कोई जानकारी जैसे ओटीपी, सीवीवी नंबर आदि कभी भी किसी से साझा न करे। इंश्योरेंश कंपनी, नौकरी.कॉम के नाम से कॉल किए जाने पर बिना वेरिफाई किए कोई जानकारी न दें। सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे व्हाट्सअप, ट्वीटर, फेसबुक व इंस्टाग्राम पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक न करें। एप्स डाउनलोड करते समय निजता संबंधी विकल्प का अच्छे से अवलोकन करने के बाद ही सहमति या असहमति दें। फर्जी लॉटरी लगने का कॉल करने वालो को कभी अपनी बैंक की डिटेल शेयर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्कशॉप में एसपी ने बताया कि टॉवर लगाने के नाम पर भी लोगों से ठगी की जाती है। इससे बचने के लिए किसी अज्ञात बैंक खाता में पैसा जमा न करे। कोई कंपनी कम लागत में अधिक पैसे कमाने का लालच देती है तो सावधान रहिए, ऐसी कंपनी फर्जी होती है। ठगों द्वारा फर्जी ऑफिस खोलकर, कम ब्याज दर पर अधिक लोन, बिना किसी कागज के आसानी से लोन दिलवाने के लिए फर्जी विज्ञापन प्रसारित किया जाता है और प्रोसेसिंग फीस के रूप में एकाउंट में रुपये जमा करा कर फरार हो जाते है। एसपी ने मोबाइल व सोशल नेटवर्किंग साइट्स के सुरक्षित प्रयोग के बारे में भी बताया। वर्कशाप में मौजूद व्यापारियों, छात्र-छात्राओं व स्टाफ को पंफलेट दिए गए जिसमें इंटरनेट के उपयोग की जानकारियां लिखी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें