फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : प्रेमिका संग खुदकुशी करने वाले युवक के शव का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आत्महत्या करने वाले प्रेमी युगल में युवक के शव का भी गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि शनिवार की सुबह नवीपुर निवासी एक युवक और थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला अलगर्जी निवासी युवती ने प्रेम संबंधों के चलते जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। दोनों के बीच रिश्तेदारी थी और दोनों विवाह करना चाहते थे, लेकिन परिजनों को यह मंजूर नहीं था।
विज्ञापन

युवती की मौत हाथरस में ही हो गई थी और उसके शव का पोस्टमार्टम हाथरस में हुआ था। पोस्टमार्टम के बाद उसके शव का शनिवार की शाम को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया था। वहीं इस युवक की मौत अलीगढ़ में हुई थी और उसके शव का पोस्टमार्टम अलीगढ़ में हुआ था। वहां से उसका शव यहां लाया गया तो उसके शव का भी बेहद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मामले की लोगों में खासी चर्चाएं रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें