फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : यात्री प्रतीक्षालय तोड़कर बनवा दी पानी की टंकी, धूप में बसों का इंतजार कर रहे लोग

विज्ञापन
पंत चौराहे पर प्रतीक्षालय टूटने से खुले में बस की प्रतीक्षा करते यात्री। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

नगरपालिका ने पंत चौराहे पर बने यात्री प्रतीक्षालय को तोड़ कर पानी की टंकी लगा दी है। इससे अब यात्रियों को धूप में खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। बस स्टैंड न होने से यात्रियों को धूप में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज बसें भी अलीगढ़ बाईपास पर ही उतार देती है इससे भी लोगों में परेशानी है।
बता दें कि पालिका ने पंत चौराहे पर यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया था। यहां बैठकर लोग बसों की प्रतीक्षा करते थे। अब पालिका ने इसे तुड़वाकर आधे से ज्यादा हिस्से में पानी की प्याऊ लगवा दी है। अब बसें जहां खड़ी होती हैं वो स्थान शेष प्रतीक्षालय से दूर पड़ता है। मजबूरी में यात्रियों को धूप में खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पालिका के अवर अभियंता पारूल दीक्षित से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। वहीं, विधायक वीरेंद्र सिंह राना का कहना है कि बस स्टैंड के निर्माण के लिए महामई सलावत नगर में ग्राम सभा की भूमि चिन्हित की गई है। जिलाधिकारी स्तर से शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। इसमें शासन स्तर से भूमि अधिग्रहण के लिए कार्यवाही की जा रही है। जैसे ही जमीन का प्रस्ताव मंजूर होगा बस स्टैंड निर्माण का काम चालू हो जायेगा। कुछ तकनीकी अड़चन के कारण इसमें देरी हो रही है।
- बस स्टैंड की समस्या अब नासूर बन गई है। बार-बार दावा किया जाता है कि बस स्टैंड के लिए जगह तलाश ली गई है लेकिन आज तक कहीं बस स्टैंड के लिए जगह का चयन नहीं हो पाया है। - शरण त्रिवेदी, व्यापारी नेता
- यह काम जनप्रतिनिधियों का है। जनता तो जगह तलाशने जाएगी नहीं। वर्षों से चली आ रही बस स्टैंड की समस्या का समाधान होना अति आवश्यक है। पालिका ने भी अदूरदर्शिता का परिचय देकर यात्री प्रतीक्षालय को तुड़वा दिया। यह गलत है। पेयजल की भी आवश्यकता है लेकिन एक सुविधा छीनकर दूसरी देना उचित नहीं है। - उदय पुंढीर, समाजसेवी
विज्ञापन

- सब काम अपनी मर्जी से किए जा रहे है। प्रतीक्षालय को तोड़ने से पूर्व जनता से राय ही नहीं ली गई। रोडवेज बसों में धक्के खाकर चढ़ भी जाओ तो अलीगढ़ बाईपास पर उतार देती है। वहां से बीस रुपये खर्च कर ऑटो में बैठ कर अलीगढ़ बस स्टैंड तक जाना पड़ता है। सुविधाओं के नाम पर प्रदेश सरकार जनता को ठेंगा दिखा रही है। - बबलू यादव, सपा नेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें