फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: मानसिक अस्वस्थ युवक को चचेरे भाई ने मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव थरौरा के एक मानसिक अस्वस्थ युवक को शुक्रवार की शाम को उसके चचेरे भाई ने जलेसर थाना क्षेत्र में गोली मार दी। घायल अवस्था में परिवार वाले उसको आगरा ले गए।
गांव थरौरा निवासी तेजवीर सिंह पुत्र श्रीचंद्र यादव ने दो शादियां की थीं। उनके पहली पत्नी के कोई संतान नहीं थी। दूसरी पत्नी के एक पुत्र (22 वर्ष) अभय है। कुछ वर्ष पहले अभय के पिता की मौत हो गई। पिता की मौत के बाद उसके साथ दुर्घटना हुई, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया और उसके दिमाग में भी काफी चोट पहुंचने पर वह मानसिक रूप से अस्वस्थ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह उसका चचेरा भाई गांव से अपने साथ ले गया। बाद में शाम के समय उसने उसको गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। मौके पर पहुंची जलेसर पुलिस ने पहले उसे सीएचसी जलेसर में भर्ती कराया। उसके परिवार वाले भी वहां पहुंच गए। घायल अवस्था में वह उसे आगरा ले गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें