फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: दूसरे के स्थान पर टीईटी हुए पकड़े गए मुन्ना भाई को कोर्ट ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
टीईटी में पकड़े गए मुन्ना भाई को भेजा जेल
विज्ञापन

सीतापुर के युवक की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा था बिहार का युवक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। दूसरे के स्थान पर शिक्षक पात्रता परीक्षा देते हुए पकड़े गए मुन्ना भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को सुबह की पाली में सेठ हरचरनदास गर्ल्स इंटर कॉलेज के कमरा नंबर 16 से अनुक्रमांक 021107003533 एवं रजिस्ट्रेशन नंबर 1926489275 अंकुर वर्मा पुत्र मनोहरलाल वर्मा निवासी रानी कोठी बुटसगंज कोतवाली के सामने सीतापुर के स्थान पर फर्जी तरीके से प्रमाण पत्रों में जालसाजी करके मनीष कुमार सिंह पुत्र विद्यानंद सिंह निवासी पारथू पर्थू नालंदा बिहार को फर्जी तरीके से परीक्षा देते हुए पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापिका/प्रधानाचार्या सरिता देवी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बृहस्पतिवार को मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि दूसरे के स्थान पर टीईटी देने वाले को कोर्ट से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें